11 नगरीय निकाय में मतगणना आज

नगर पालिक निगम भोपाल, इंदौर, जबलपुर, छिन्दवाड़ा और नगर पालिका परिषद् हरदा तथा नगर परिषद् छनेरा, बनखेड़ी, बड़ौनी, शमशाबाद, छापीहेड़ा और पटेरा में आज सुबह 9 बजे से मतगणना होगी। इनमें नगर पालिका परिषद् हरदा

तथा नगर परिषद् छनेरा में अध्यक्ष को वापस बुलाने के लिए मतदान हुआ था। वार्डों की संख्या नगर पालिक निगम भोपाल में 85, इंदौर में 85, जबलपुर में 79 और छिन्दवाड़ा में 48 है। नगर परिषद बनखेड़ी, बड़ौनी, शमशाबाद, छापीहेड़ा और पटेरा में 15-15 वार्ड हैं।

महापौर के 35, अध्यक्ष के 23 और पार्षद के 1612 अभ्यर्थी

महापौर के 4, अध्यक्ष के 7 और पार्षद के 372 पद के लिये 31 जनवरी को मतदान हुआ था। चुनाव मैदान में महापौर के 35, अध्यक्ष के 23 और पार्षद के 1612 अभ्यर्थी थे। नगर पालिक निगम भोपाल में महापौर के 17, पार्षद के 456, इंदौर में महापौर के 5, पार्षद के 320, जबलपुर में महापौर के 7, पार्षद के 403 और छिन्दवाड़ा में महापौर के 6 एवं पार्षद के 166 अभ्यर्थी हैं।नगर परिषद पटेरा में अध्यक्ष के 3, पार्षद के 49, बनखेड़ी में अध्यक्ष के 3, पार्षद के 60, शमशाबाद में अध्यक्ष के 3, पार्षद के 42, छापीहेड़ा में अध्यक्ष के 6, पार्षद के 51 और बड़ौनी में अध्यक्ष के 8 और पार्षद के 65 अभ्यर्थी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *