दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। दिन में एक बजे तक लगभग 36 प्रतिशत मतदान की खबर है। पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में एक बजे तक सबसे अधिक 42 दशमलव सात प्रतिशत
, जबकि मटियामहल में 27 दशमलव पांच प्रतिशत मतदान हुआ। उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी चंद्र भूषण कुमार और भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी सबसे पहले वोट डालने वालों में शामिल थे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने निर्माण भवन स्थित केन्द्र पर मतदान किया। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने राजनिवास के निकट एक स्कूल में वोट डाला। इस समय फोन लाइन पर पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज क्षेत्र से हैं 70 सीटों की विधानसभा के लिए कुल 673 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बीच, निर्वाचन आयोग ने कहा है कि शाम छह बजकर 31 मिनट से पहले कोई एग्जि़ट पोल नहीं दिखाया जायेगा।