टोल विरोधी कार्यकर्ता गोविन्‍द पानसरे का मुंबई में निधन।

जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ कम्‍युनिस्‍ट नेता गोविन्‍द पानसरे का कल देर रात मुम्‍बई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में निधन हो गया। श्री गोविन्द पानसरे और उनकी पत्नी, 16 फरवरी को कोल्हापुर

के सागरमाला इलाके में सुबह टहलने के बाद घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने उन पर जानलेवा हमला किया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका कोल्हापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। श्री पानसरे को कल शाम इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से मुम्बई लाया गया था। अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिव शरीर आज सुबह विमान से उनके पैतृक निवास कोल्हापुर ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *