शासकीय कर्मचारियों को 8 प्रतिशत महँगाई भत्ता

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को एक जनवरी, 2013 से 8 प्रतिशत महँगाई भत्ता दिया जायेगा। राज्य सरकार सभी वर्गों के जीवन में खुशहाली लाने के लिये प्रयासरत है। इनके उत्थान के लिये हर-संभव कदम उठाये गये हैं। श्री चौहान आज मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विकासखण्ड के ग्राम बूढा में लगभग 27.66 करोड़ रुपये लागत के 14 कार्य का लोकार्पण तथा शिलान्यास कर रहे थे। उन्होंने मल्हारगढ़ में ओव्हर-ब्रिज निर्माण कराने, संजीत मंदसौर रोड के टू-लेन निर्माण के लिये सर्वे करवाने, नगरीय निकायों को एक-एक करोड़ रुपये विकास के लिये स्वीकृत करने तथा बूढा पंचायत में विकास कार्यों के लिये 25 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *