मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घुरवाड़ा गांव में 22 साल के एक लड़के में मुंह में मोबाइल इतनी जोर से फटा कि वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी झोपड़ी की छत का एक हिस्सा भी उड़ गया। मिथलेश अपने मुंह में मोबाइल पकड़कर, उसके टार्च की रोशनी में कोई चीज खोज रहा था। इस दौरान ही मुंह में दबा मोबाइल फट गया। मोबाइल फटने से उसके जबड़े और नाक की नली क्षतिग्रस्त हो गए।