ग्रामीण गरीबों के आर्थिक विकास में मध्यप्रदेश को मिली महत्वपूर्ण कामयाबी

मध्यप्रदेश में विश्व बेंक की आर्थिक मदद से संचालित जिला गरीबी उन्मूलन परियोजना (डीपीआईपी) के दूसरे चरण के बेहतर क्रियान्वयन से ग्रामीण अंचल में गरीबों को आत्म-निर्भर बनाने और उनके आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण सफलताएँ

हासिल हुई। प्रदेश में वर्ष 2009 से शुरू हुए डीपीआईपी के दूसरे चरण में गरीबी उन्मूलन के मकसद से विश्व बेंक द्वारा 100 मिलियन यू.एस. डालर की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई गई है। इसके अलावा राज्य शासन द्वारा 10 मिलियन डालर का अंशदान दिया गया है। परियोजना के दूसरे चरण में प्रदेश के 15 जिले के 53 विकासखंड के 4,806 ग्राम शामिल है। करीब 521 करोड़ रुपये की यह परियोजना अब अंतिम चरण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *