जनसम्पर्क, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज लोकसभा में केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2015-16 को स्वागतयोग्य बताया है।
श्री शुक्ल ने कहा है कि बजट देश की आर्थिक व्यवस्था को मजूबत करने के साथ ही लोगों के जीवन-स्तर को बेहतर बनाने में योगदान देने वाला है। उन्होंने कहा है कि इस बजट में हर क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए कई प्रावधान किये गये हैं। यह एक आम आदमी का सम्पूर्ण बजट है। यह अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण साबित होगा। बजट में महत्वपूर्ण भावी चुनौतियों से निपटने के साथ ही बिजली, सड़क, पर्यटन, कृषि, सुरक्षा तथा हरित भारत, सु-शासन आदि बिन्दु का समावेश एक क्रांतिकारी कदम है। श्री शुक्ल ने कहा है कि बजट में काले धन को रोकने के लिए समुचित उपाय किये गये हैं। यह बजट आम आदमी को राहत दिलाने तथा मँहगाई को काबू करने में मददगार साबित होगा। जनसम्पर्क मंत्री ने कहा कि प्रस्तुत आम बजट से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकाँक्षी ‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा साकार होगी।