राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आरोप लगाया है कि मदर टेरेसा की गरीबों की सेवा का मुख्य मकसद इसाई धर्मान्तरण था। कल राजस्थान में भरतपुर में अनाथ और महिला गृह का उद्घाटन करते हुए श्री भागवत
ने कहा कि मदर टेरेसा की सेवा अच्छी रही होगी लेकिन उसका एकमात्र उद्देश्य लोगों का धर्मान्तरण कर उन्हें इसाई बनाना था। श्री भागवत की इन टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया हुई है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि मदर टेरेसा जैसी जानीमानी हस्तियों पर ऐसी टिप्पणी नकारात्मक भावनाएं भड़काने और इतिहास को तोड़ने मरोड़ने का प्रयास है।