ब्लॉगर अविजित रॉय की ढाका में उपद्रवियों ने हत्या कर दी

बंगलादेश में रह रहे अमरीका के ब्लॉगर अविजित रॉय की ढाका में उपद्रवियों ने हत्या कर दी और उनकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अविजित को हाल ही

में अपने लेखों और ब्लॉगों को लेकर आतंकवादियों से धमकी मिली थी। उनकी दो पुस्तकें ढाका में चल रहे अमर इकूशे पुस्तक मेले में प्रकाशित हुई हैं। पुस्तक मेले से बाहर निकलते समय अविजित रॉय पर भीड़ ने चाकुओं से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया है कि ये हमलावर किसी कट्टर आतंकी गुट से जुड़े हो सकते हैं और उनके लेखों को पसंद नहीं करते हैं। अभी तक इस हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। अमरीका ने इस घटना की निंदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *