मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पोलियो ड्राप के दो बूंद जिंदगी के दो बूंद है। श्री चौहान ने भारत को पोलियोमुक्त देश बनाने में चिकित्सकों, विश्व स्वास्थ्य
संगठन सहित अन्य स्वयंसेवी, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के योगदान की सराहना की।