उच्चतम न्यायालय ने वाट्सऐप पर यौन हिंसा के वीडियो अपलोड करने के मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई से मामला दर्ज करने और तत्काल उस वीडियो की जांच शुरू करने को कहा है
जो वाट्सएप पर वायरल हो गया था जिसमें कुछ लोगों को दो महिलाओं का यौन उत्पीडन करते दिखाया गया है जबकि ये महिलायें उनसे छोडने और जाने देने की गुहार लगा रही हैं। न्यायालय ने उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडीशा और दिल्ली सरकारों को भी नोटिस भेजकर दुष्कर्मियों की तलाश करने को कहा है।