उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर में पांच युवकों द्वारा 26 वर्षीय एक महिला के साथ कथित रूप से नशीला पदार्थ देने और उसके बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इन युवकों में एक सब इंस्पेक्टर का बेटा भी शामिल है।
महिला ने आरोप लगाया है कि दुकान के मालिक और सब इंस्पेक्टर के पुत्र सहित पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीटीआई के अनुसार इस मामले में चार आरोपियों की पहचान कर ली गई है।