अंत्योदय मेलों का आयोजन इस माह

राज्य शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ देने सभी जिलों में इस माह के अंत तक अंत्योदय मेलों का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज यहाँ मंत्रालय में समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से जिला कलेक्टरों

से चर्चा करते हुए अंत्योदय मेलों के आयोजन की तैयारियाँ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रंगपंचमी के बाद वे अंत्योदय मेलों में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वे एक दिन में दो मेले में भाग लेंगे। श्री चौहान ने कहा कि अंत्योदय मेले न सिर्फ सामूहिक रूप से शासन की योजनाओं का लाभ देने का कार्यक्रम है बल्कि इनके माध्यम से शासकीय योजनाओं के बारे में लोग जागरूक बनते हैं।

श्री चौहान ने हाल ही में अचानक बदले मौसम से रीवा, नीमच, गुना जिलों में हुए नुकसान की खबरों के संबंध में कलेक्टरों से कहा कि जिस जिले में नुकसान हुआ है वहाँ तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष सर्वेक्षण करवायें ताकि प्रभावी किसानों को राहत राशि दी जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों की है, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में 12 शिकायतकर्ता की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया और संबंधित जिला कलेक्टर, संभागायुक्तों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

बिटिया की पढ़ाई का पूरा इंतजाम करें

सिवनी में बरघाट तहसील के अतरी गाँव की सुश्री संगीता नागवंशी ने कहा कि दसवीं कक्षा पास कर ग्यारहवीं में प्रवेश लेने के बाद भी केन्द्र सरकार की बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना की उसे राशि नहीं मिली है। वह मजदूरी करती है और अपने छोटे भाई-बहन को भी पढ़ाती है। मुख्यमंत्री ने तत्काल संगीता नागवंशी को एक लाख की सहायता राशि देने के निर्देश दिये और कलेक्टर से कहा कि वे संगीता की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था करें और उसे किसी प्रकार की कमी नहीं आने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *