महिलाएँ बन रही हैं डिजिटल एवं इंटरनेट के प्रति जागरूक

महिलाओं में इन्टरनेट एवं कम्प्यूटर के उपयोग को बढ़ावा देने एवं उनमें इसके प्रति जागरूकता लाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा मध्यप्रदेश की 5 लाख महिलाओं को इन्टरनेट प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से विशेष अभियान की शुरूआत की गई है।

इसे ई-शक्ति अभियान नाम दिया गया है। इसमें दैनंदिन के जीवन में डिजिटल, इन्टरनेट एवं कम्प्यूटर के उपयोग से होने वाले फायदों से अवगत करवाया जा रहा है । इससे महिलाएँ कम्‍प्‍यूटर के प्रति यूज्‍ड-टू हो रही हैं । अभियान ‘गूगल इंडिया’ के सहयोग से मेप-आईटी द्वारा संचालित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *