स्वाईन फ्लू नियंत्रण के सभी सुरक्षात्मक जारी रखे जाये

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मौसम में हो रहे परिवर्तन को देखते हुए स्वाईन फ्लू नियंत्रण के लिये सभी सुरक्षात्मक उपाय लगातार जारी रखे जाये। दवाइयाँ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह निर्देश आज यहाँ स्वाईन फ्लू के नियंत्रण के लिये गठित राज्य समन्वय समिति की बैठक में दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से निजी चिकित्सालयों में स्वाईन फ्लू के मरीजों को इलाज की सुविधा 31 मार्च तक देने का निर्णय लिया। पहले गरीब परिवारों तथा जो व्यक्ति अपने खर्चे से इलाज नहीं करा पा रहे उन्हें 15 मार्च तक मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से निजी चिकित्सालयों में इलाज की सुविधा दी गयी थी। बताया गया कि स्वाईन फ्लू की जाँच के लिये आने वाले मरीजों की संख्या में 30 से 40 प्रतिशत की कमी आयी है। लगातार बरती जा रही सतर्कता से प्रदेश में अन्य बड़े राज्य की तुलना में स्वाईन फ्लू पर प्रभावी नियंत्रण किया गया। प्रदेश में इस मर्ज के 1067 मरीजों का जीवन बचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *