मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम के तत्वावधान में आगामी 11 मार्च से तमिलनाडु के बुनकरों द्वारा बनाये गये हस्तशिल्प वस्त्रों की प्रदर्शनी का आयोजन गौहर महल में किया जा रहा है । कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े प्रात: 11 बजे प्रदर्शनी का उदघाटन करेंगे । प्रदर्शनी 11 मार्च से 15 मार्च तक चलेगी ।