टयूनिशिया की संसद के पास एक म्‍यूजियम पर बंदूकधारियों का हमला।

ट्यूनिशिया की राजधानी टयूनिस में एक संग्रहालय में गोलीबारी की घटना में ग्‍यारह लोग मारे गए हैं जिनमें सात विदेशी पर्यटक भी हैं।  सुरक्षाबलों की कार्रवाई में दो हमलावर मारे गए हैं

और एक पुलिस अधिकारी की भी मौत हो गई है। सुरक्षा कार्रवाई समाप्‍त हो गई है। दो सौ पर्यटकों को बंधक बनाये जाने की खबर थी। इनमें ब्रिटेन, इटली, फ्रांस और स्‍पेन के नागरिक भी बताये जाते थे। मध्‍य ट्यूनिस में संसद भवन के सामने बार्दो संग्रहालय में यह घटना हुई। घटना के समय संसद में आतंकवादरोधी विधेयक पर चर्चा चल रही थी। संसद भवन को खाली करा लिया गया है। ट्यूनिशिया के गृह मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने बताया कि इस घटना में एक या दो सशस्‍त्र आतंकवादी शामिल थे। अधिकांश पर्यटकों को संग्रहालय से बाहर निकाल लिया गया है लेकिन कुछ अन्‍दर फंसे हो सकते हैं। सुरक्षा बल संग्रहालय भवन में प्रवेश कर गए हैं। यह संग्रहालय पुरातन वस्‍तुओं के लिए प्रसिद्ध रहा है।

ट्यूनिशिया में आतंकी घटनाओं और सुरक्षा को लेकर चिन्‍ता बढती जा रही है क्‍योंकि पडोसी लीबिया में अस्थिरता बनी हुई है। बडी संख्‍या में ट्यूनिशिया के लोग सीरिया और इराक में युद्ध में शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *