देश भक्ति के जजबे से ही राष्ट्र आगे बढ़ेगा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश भक्ति के जजबे से ही राष्ट्र आगे बढ़ सकता है। भारत को आजादी हजारों युवाओं के त्याग, तपस्या और बलिदान से मिली है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह बात आज यहाँ ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना में भारत की अंतर्राष्ट्रीय

सीमाओं पर अनुभव यात्रा के लिये जाने वाली युवतियों के दल को हरी झंडी दिखलाकर रवाना करते हुए कही। इस अवसर पर खेल, युवा कल्याण, वाणिज्य-उद्योग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया विशेष रूप से उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज के दिन ही शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू शहीद हुए थे। उन्हें अंग्रेजों के द्वारा फाँसी दी गयी थी। तीनों शहीदों को प्रणाम करते हुए उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा के लिये अब तक 30 हजार से ज्यादा जवानों ने बलिदान दिया है। हम चैन से रहें इसलिये सैनिक सीमाओं पर कठिन और दुर्गम परिस्थितियों में काम करते हैं। सीमाओं की परिस्थितियों को युवा समझें इसलिये मॉ तुझे प्रणाम योजना शुरू की गयी है। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर जाकर वीर सैनिकों को भरोसा दिलायें कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। सीमा की मिट्टी को नमन करें। संकल्प लें कि शहीदों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे तथा जरूरत पड़ने पर देश के लिये सब कुछ समर्पित करने के लिये तैयार रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *