आतंकवादियों का सेना के शिविर पर हमला | दो आतंकवादी मारे गये।

जम्‍मू कश्‍मीर में आतंकवादियों ने आज सांबा जिले में जम्‍मू पठानकोट राष्‍ट्रीय राजमार्ग के निकट सेना के शिविर पर हमला किया। राज्‍य में पिछले 24 घंटों में यह दूसरा आतंकी हमला है।

महेश्‍वर इलाके में आज सवेरे लगभग छह बजे शिविर को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंके। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई।

रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि हमले से जुड़े दो आतंकवादियों को मार दिया गया है। आज नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में रक्षा मंत्री ने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है। उन्‍होंने कहा कि क्षेत्र की दुर्गम परिस्थितियों की वजह से आतंकवादियों की घुसपैठ संभव हो सकी।

आतंकवादियों ने कल कठुआ जिले में एक पुलिस थाने पर हमला किया था जिसमें दो आतंकवादी मारे गये और तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गये। एक नागरिक भी हमले में मारा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *