व्‍यापम घोटाले के एक आरोपी मध्‍यप्रदेश राज्‍यपाल के पुत्र की लखनऊ में संदिग्‍ध मौत।

मध्‍यप्रदेश के राज्‍यपाल रामनरेश यादव के पुत्र शैलेश यादव आज लखनऊ में संदिग्‍ध परिस्थितियों में अपने कमरे के फर्श पर मृत पाये गए। खबर है कि उन्‍हें ब्रेन हैमरेज हुआ था।

शैलेश का नाम करोड़ों रूपये के व्‍यावसायिक परीक्षा घोटाले में उनकी कथित भूमिका के कारण एफआईआर में शामिल है।

अभी तक प्राप्‍त हुई खबरों के अनुसार शैलेष यादव को आज सुबह लखनऊ स्थित उनके आवास में मृत पाया गया। कांग्रेस के कई वरिष्‍ठ पदाधिकारी मौके पर मौजूद हैं, लेकिन अभी कोई भी इस बारे में कुछ और कह पाने की स्थिति में नहीं है। मध्‍य प्रदेश सरकार द्वारा भी अभी कोई वक्‍तव्‍य जारी नहीं किया गया है। गौरतलब है कि शैलेष का नाम पिछले दिनों प्रकाश में आए व्‍यापम घोटाले में भी सामने आया था, जिसमें एसटीएफ ने उनके पिता रामनरेश यादव समेत 100 अन्‍य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *