मध्यप्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव के पुत्र शैलेश यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वे कल लखनऊ के अपने आवास में मृत पाए गए थे।
पुलिस को शैलेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है लेकिन डाक्टर मौत के कारणों का पता नहीं लगा सके। आगे जांच के लिए लीवर तथा विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। उधर, परिजनों ने कहा है कि शैलेश की मृत्यु प्राकृतिक थी और उन्होंने जांच की मांग नहीं की है। हालांकि कांग्रेस ने उनकी मृत्यु को अप्राकृतिक बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। शैलेश मध्यप्रदेश व्यावसायिक भर्ती परीक्षा घोटाला-व्यापम के मुख्य आरोपियों में से एक था।