गोवा तट पर भारतीय नौसेना के दुर्घटनाग्रस्‍त विमान से लापता दूसरे अधिकारी का शव मिला।

भारतीय नौसेना के दुर्घटनाग्रस्‍त डोर्नियर विमान में सवार दूसरे लापता अधिकारी का शव भी आज सवेरे विमान के मलबे से मिल गया है। खोजी दल ने कल शाम एक महिला अधिकारी का शव निकाला था। मंगलवार रात को गोवा तट पर दुर्घटनाग्रस्‍त विमान से लापता दोनों नौसेना अधिकारियों के शव मिल जाने के बाद खोजबीन का काम समाप्त कर दिया गया है। नौसेना सूत्रों के अनुसार फ्लाइट रिकॉर्डर भी मिल गया है। विमान में दो चालकों के अलावा एक महिला प्रेक्षक थी। एक विमान चालक को मछली पकड़ने की एक नौका ने समु्द्र से सकुशल बचा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *