पोस्ट-मेट्रिक छात्रवृत्ति शत-प्रतिशत वितरण के निर्देश

राज्य शासन ने चालू वित्तीय वर्ष की पोस्ट-मेट्रिक छात्रवृत्ति शत-प्रतिशत वितरित करने के निर्देश दिये हैं। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान कर निर्धारित प्रपत्र में उसकी जानकारी माँगी गई है। शासन द्वारा पहले भी 25 मार्च तक पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का वितरण करने को कहा गया था। इसके लिये अधिकारियों को जिले में शिविर लगाने के निर्देश भी दिये गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *