अमरीका में 57 वर्षीय भारतीय सुरेशभाई पटेल को पीटे जाने के आरोपी पुलिस को दस वर्ष तक की सज़ा हो सकती है।

अमरीका में 57 वर्षीय भारतीय सुरेशभाई पटेल को पीटे जाने के आरोपी पुलिस अधिकारी को संघीय नागरिक अधिकार उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इसके तहत उसे दस वर्ष तक की सज़ा हो सकती है।

बुरी तरह पीटे जाने के बाद सुरेश भाई पटेल आंशिक रूप से लकवाग्रस्त हो गए हैं। मैडिसन पुलिस ने पिछले महीने दोषी पुलिस अधिकारी को पद से हटाए जाने की सिफारिश की थी।

इरिक पार्कर ने दो अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर 6 फरवरी को सुरेशभाई पटेल की बुरी तरह पिटाई की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *