किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन से संबंधित समस्याओं की जानकारी लेने और उनके निराकरण के लिये मुख्यमंत्री निवास में विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष का फोन नम्बर 0755 – 2540500 है।
नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन कार्यालयीन समय में खुला रहेगा। किसान इस फोन नम्बर पर बेझिझक अपनी समस्याएँ बता सकेंगे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं भी किसानों की गेहूँ खरीदी से संबंधित समस्याओं और उनके निराकरण के लिये की गई कार्रवाई की समीक्षा करेंगे।