खरीफ के लिए किसानों को खाद के अग्रिम भंडारण की सुविधा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज सम्पन्न मंत्रि-परिषद् की बैठक में मार्कफेड के माध्यम से खरीफ वर्ष 2015 के लिए 6 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 2 लाख मीट्रिक टन काम्पलेक्स, 60 हजार मीट्रिक टन पोटास एवं 10 लाख मीट्रिक

टन यूरिया की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। इसमें से खरीफ सीजन में 4 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 1.25 लाख मीट्रिक टन काम्पलेक्स, 3 लाख मीट्रिक टन यूरिया और 40 हजार मीट्रिक टन पोटास का अग्रिम भंडारण किया जायेगा।

इसके लिए राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2015-16 से 2016-17 तक के लिए मार्कफेड को

प्रत्येक वर्ष 1200 करोड़ रुपये की गारंटी देगी। पहले गारंटी की राशि 500 करोड़ रुपये थी। कुल 1200 करोड़ की गारंटी पर अधिरोपित होने वाले प्रत्याभूति शुल्क से वर्ष 2015-16 से 2016-17 तक की अवधि के लिए छूट दी जायेगी। ब्याज राशि की प्रतिपूर्ति सरकार करेगी।

परियोजना उदय

मंत्रि-परिषद् ने परियोजना उदय फेस-2 को मंजूरी दी। लगभग 2100 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए लगभग 1500 करोड़ का ऋण एडीबी से प्राप्त किया जायेगा। शेष 15-15 प्रतिशत राशि का अंश शासन और नगरीय निकाय द्वारा वहन किया जायेगा। परियोजना के फेस-2 में 159 छोटे और मझोले नगर में जल सुधार के कार्य किये जायेंगे। आवश्यकतानुसार सीवरेज प्रबंधन, वर्षा जल निकासी एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य भी किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *