महाराष्ट्र में नागपुर सेन्ट्रल जेल से आज तड़के पांच कैदी भाग गए। सुबह कैदियों की हाजिरी लिये जाने के समय उन्हें संबंधित जेल बैरक से गायब पाया। तीन कैदियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम मकोका के अन्तर्गत आरोप हैं जबकि एक पर शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत आरोप हैं, एक और कैदी लूट और अन्य अपराधों का आरोपी है। भागे कैदियों की तलाश शुरू कर दी गई है और इस मामले की जांच के आदेश दिये गए हैं।