पैट्रोल की कीमतों में 49 पैसे प्रति लीटर और डीजल के मूल्य में एक रूपये 21 पैसे की कमी की गई है। एक वक्तव्य में भारतीय तेल निगम ने कहा है कि नई कीमतें आज मध्य रात्रि से लागू हो जाएंगी। पैट्रोल और डीजल के मूल्य में पिछले महीने की पहली तारीख को अंतिम बार संशोधन किया गया था।