सी बी आई के विशेष दल ने कल रात जोधपुर मंडल के मुख्य आयकर आयुक्त पी के शर्मा, आयकर विभाग के एक कर्मचारी शैलेन्द्र भंडारी और एक जौहरी को गिरफ्तार किया है। इन्हें एक व्यापारी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है, जिससे आयकर से जुड़े एक मामले को निपटाने के लिए मुख्य आयकर आयुक्त के लिए रिश्वत देने के लिए कहा था। प्रारंभिक जांच में कर्मचारी शैलेन्द्र भंडारी ने आयुक्त की ओर से रिश्वत लेने की बात स्वीकार की है।