गोआ पुलिस ने सी सी टी वी के दुरूपयोग के आरोप में फैबइंडिया दुकान के चार कर्मचारियों को आज मापुसा अदालत में पेश कर उन्हें हिरासत में लेने की मांग की। इस मामले में कल चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था।
कपड़ों की लोकप्रिय दुकान फैबइंडिया के एक आउटलेट में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को सी सी टी वी कैमरा नजर आया था, जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया। जांच के लिए मामला अपराध शाखा को सौंप दिया गया है।