महेश भूपति और रोहन बोपन्ना की जोड़ी प्रतियोगिता से बाहर

भारत के महेश भूपति और रोहन बोपन्ना की जोड़ी फ्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता से बाहर हो गई है। पेरिस में पुरूष डबल्स के शुरूआती राउंड मैच में कल चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी पोलैंड के टोमाज बेडनारेक और जरज+ी नारोविज की जोड़ी से ५-७, ४-६ से हार गई। लेकिन भारत के लिएंडर पेस और ऑस्ट्रिया के जरगन मेल्जर की नौंवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी फ्रांस के पियरे- ह्‌यूजस हर्बर्ट और निकोलस रेनावैंड को ६-३ , ६-३ से हराकर दूसरे राउंड में पहुंच गई।पुरूष सिंगल्स के दूसरे राउंड में आज भारत के सोमदेव देववर्मन का मुकाबला विश्व के नंबर दो खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *