दाम्पत्य जीवन की डोर से बँधे 339 जोड़े

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार की देर शाम सीहोर जिले के बुधनी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सम्पन्न सामूहिक विवाह समारोह में सपत्नीक नव-दम्पत्तियों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोह में जहाँ 335 जोड़ों का पंडितों ने वैदिक रीति से सामूहिक विवाह सम्पन्न करवाया वहीं 4 मुस्लिम जोड़ों के निकाह की रस्म काजी श्री शमीउद्दीन खाँ ने निभाई।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटियों की भलाई के लिए सरकार द्वारा प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित अनेक अभिनव योजनाएँ क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान और निकाह योजना प्रदेश में सद्भाव और भाईचारे की अनूठी मिसाल है। इसमें एक ही मंडप के नीचे कन्यादान और निकाह जैसी रस्म गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत नजारा पेश करती है।सिर्फ बेटी वाले दंपत्तियों को पेंशन मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सिर्फ बेटी वाले दंपत्ति चिन्तित न हों। प्रदेश सरकार द्वारा उनके लिये मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेन्शन योजना लागू की गई है। इसमें सिर्फ बेटी वाले दंपत्ति में से किसी एक की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक होने पर उन्हें पेन्शन की पात्रता होगी। यह पेन्शन अन्य पेन्शन के अलावा होगी।बारात में शामिल हुए मुख्यमंत्री बुधनी में रेलवे स्टेशन से प्रारंभ हुई बारात में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक शामिल हुए। इस मौके पर नगर को सजाया गया था। बारात के दशहरा मैदान पहुँचने पर पुष्प वर्षा कर दूल्हों का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *