मध्य प्रदेश के खरगोन का एक लाल कई साल बाद पाकिस्तान से वापस अपने घर लौट आया. उसे देख परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.मानसिक रूप से बीमार खरगोन के भसनेर गांव के लाल सिंह करीब 14 साल पहले काम की तलाश में पंजाब गए थे और 2008 में राजस्थान बॉर्डर से होते हुए गलती से पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गए थे. जहां पाकिस्तान सेना ने उन्हें जासूस समझकर पकड़ लिया था.