मध्य प्रदेश के बैतूल में एक मकान में लगी आग फैल गई जिससे लाखों का नुकसान हो गया.बैतूल से एक ख़बर में कहा गया कि जिले की मुलताई तहसील के ग्राम तिवरखेड़ में गुरुवार को एक मकान में लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. देखते ही देखते आग ने आसपास के पांच मकानों को अपनी चपेट में ले लिया.