मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाया जायेगा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के चहुँमुखी विकास के लिये अनेक योजनाएँ लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 5 साल में मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाया जायेगा। इसके लिये प्रदेश की जनता को भी सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार जन-अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश कर रही है और आने वाले समय में इसे और गति दी जायेगी। श्री चौहान आज पन्ना जिले के गुनौर में अंत्योदय मेले तथा 2133 लाख रुपये के निर्माण कार्यों के लोकार्पण तथा शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।श्री चौहान ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि निर्धन तबका तेजी से समृद्धि की ओर अग्रसर हो। इसके लिये सरकार ने अनेक योजनाएँ शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों की तकलीफों के मद्देनजर राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाएँ दिये जाने की योजना भी आरंभ की है। मुख्यमंत्री ने स्व-रोजगार योजना का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों से आव्हान किया कि वे अपनी क्षमता और प्रतिभा के साथ न्याय करें और ग्रामीण इलाकों में उद्योग लगाने की दिशा में आगे आयें। श्री चौहान ने कहा कि पन्ना जिले में सिंचाई सुविधाओं में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। किसान इसका लाभ उठाकर जिले को पंजाब जैसा समृद्ध बनायें। उन्होंने कहा कि जिले में स्थापित होने वाले उद्योगों के लिये कई एमओयू किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *