उधर उत्‍तरप्रदेश में कल आए आंधी-तूफान में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 29 हो गई है।

उधर उत्‍तरप्रदेश में कल आए आंधी-तूफान में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 29 हो गई है।  तूफान में 23 व्‍यक्ति घायल हो गये हैं और 17 मकानों को नुकसान पहुंचा है।

कल आए तूफान का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अकेले राजधानी लखनऊ में डेढ़ सौ से ज्‍यादा बिजली के खंभे क्षतिग्रस्‍त हो गए और घरो की छत्‍तों पर लगी दर्जनों होर्डिंग या तो उड़ गईं या फिर टूट कर घरों पर आ गिरी। राजधानी लखनऊ के अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग बीस लाख लोगों की बिजली सप्‍लाई कई घंटों तक बाधित रही, जिसे काफी मशक्‍कत के बाद फिर से चालू किया जा सका। दूरसंचार सेवाओं रेल तथा सड़क यातायात पर भी बुरा असर पड़ा, क्‍योंकि पेड़ों के गिर जाने और तारों के टूट जाने के कारण इन्‍हें ठीक करने में काफी समय लगा। सरकार ने सभी जिलों के प्रशासन को भूकंप और कल आए तूफान से प्रभावित लोगों की पूरी मदद करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *