मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर प्रदेशवासियों से नेपाल के भूकम्प पीड़ितों की सहायता के लिये मुख्यमंत्री राहत कोष में मुक्त हस्त से सहयोग करने की अपील की है। भूकंप से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता
देने के लिए बैंक ऑफ इंडिया, अरेरा हिल्स, भोपाल में मुख्यमंत्री सहायता कोष (नेपाल त्रासदी) शीर्षक से A/c No. 900710110009394 IFSC Code – BKID-0009007 (CM Relif Fund ( Nepal Earthquake) ) खोला गया है। इस बेंक खाते में प्रदेशवासी सहायता राशि जमा करवा सकते हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री राहत कोष में एकत्रित सहायता राशि ‘एम्बेसी ऑफ नेपाल (रिलीफ फण्ड)” के नाम से नई दिल्ली स्थित पंजाब नेशनल बेंक के खाते में भेजी जायेगी।