भारत ने उन नागरिकों की जानकारी मांगी है, जिन्होंने स्विस बैंकों में खाते होने की बात स्वीकार की है।

भारत ने स्विट्जरलैंड से अपने उन नागरिकों की जानकारी मांगी है, जिन्होंने स्विस बैंकों में खाते होने की बात स्वीकार की है। भारत ने कहा है कि वह स्विट्जरलैंड के साथ इस तरह की सूचनाएं खुद-ब-खुद बांटने के द्विपक्षीय

समझौते पर हस्ताक्षर के लिए तैयार है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भारत यात्रा पर आये स्विट्जरलैंड के आर्थिक कार्यमंत्री योहान एन श्नाइडर-एम्मान के साथ कल शाम नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान यह बात कही। श्री जेटली ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में सहमति हुई थी कि एचएसबीसी बैंक के खातों के बारे में चोरी से मिली सूचना के अलावा यदि भारत कोई और सबूत देता है तो स्विट्जरलैंड एक निश्चित समय सीमा के भीतर उनकी पुष्टि में सहयोग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *