नेपाल की भूकंप त्रासदी से प्रभावितों की सहायता के लिए शुरू किए गए मुख्यमंत्री सहायता कोष के विशेष खाते में अब तक 3 करोड़ 63 लाख 51 हजार 262 की राशि जमा की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न स्थान से सहायता राशि प्राप्त होने का सिलसिला लगातार जारी है।
आज जिला सहकारी कलेक्टर कार्यालय देवास की ओर से 2 लाख 84 हजार रुपए, टाटा फेक्ट्री देवास ने 2 लाख, सरल इंडिया इंफ्रा लिमिटेड से 2 लाख, परिवहन कार्यालय और बस ऑपरेटर्स, देवास ने एक लाख 28 हजार, जिला सहकारी बेंक देवास से एक लाख रुपए, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सोनकच्छ नगरपालिका से 76 हजार, पीपलरावां नगरपालिका देवास से 58 हजार, देवास मेटल स्टील सेक्शन लिमिटेड से 54 हजार, माहेश्वरी समाज देवास की ओर से 51 हजार, स्वस्थानी सेवा समिति देवास ने 51 हजार, अधीक्षण यंत्री क्षेत्रीय विद्युत वितरण कंपनी ने 49 हजार और मुख्य नगरपालिका अधिकारी टोंकखुर्द देवास ने 47 हजार की राशि सौंपी गई हैं।