मध्यप्रदेश में चौथी रेंक लाने वाली कुमारी नन्दिनी की आई.ए.एस. बनने की इच्छा

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने अर्जुन नगर में माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं बोर्ड परीक्षा में मध्यप्रदेश में चौथी रेंक लाने वाली कुमारी नन्दिनी चौहान को सम्मानित किया। श्री गुप्ता ने कहा कि नन्दिनी को कोचिंग के लिए हर संभव सहयोग करेंगे।

श्री गुप्ता ने कहा कि यह हमारे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कुमारी नन्दिनी की आई.ए.एस. बनने की इच्छा को पूरी करने के लिए शासन और व्यक्तिगत स्तर पर पूरा सहयोग करेंगे। कुमारी नन्दिनी ने कहा कि पूरी लगन से पढ़ाई कर आई.ए.एस. बनने का सपना पूरा करूंगी। कुमारी नन्दिनी सरस्वती स्कूल की छात्रा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *