आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में भीषण गर्मी और लू से लगभग 50 लोगों की मौत।

उत्‍तरी तेलंगाना और तटीय आंध्रप्रदेश के अनेक इलाके दो दिन से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में लू लगने से लगभग पचास लोगों की मौत हो गई है। निजामाबाद में कल अधिक‍तम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि इस इलाके में अगले दो-तीन दिन में, दिन के तापमान में और वृद्धि होगी। कल वारंगल जिले में लू से 13, नलगौंडा में 12 और करीमनगर जिले में 10 लोगों की मौत हो गई। हालांकि राज्‍य के आपदा प्रबंधन आयोग ने 12 लोगों के मरने की पुष्टि की है। आंध्रप्रदेश में श्रीकाकुलम, विशाखापट्टनम और विजयनगरम जिले में लू से लगभग 16 लोगों के मरने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *