बम्बई शेयर बाजार के तीसरे पहर के कारोबार में सेन्सेक्स में डेढ़ सौ अंक से अधिक की गिरावट आयी है। शुरूआती कारोबार में यह 95 अंक की बढ़ोतरी के साथ 27 हजार 660 पर खुला था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 48 अंक की गिरावट के साथ 8 हजार 286 पर था। अन्तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में पिछले लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज डॉलर के मुकाबले रूपया आठ पैसे मजबूत हुआ। एक डॉलर 63 रूपये 93 पैसे का बोला गया।