प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को उनकी जयन्ती पर आज श्रद्धांजलि दी है। श्री मोदी ने ट्विट कर कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में देश वीर सावरकर के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखेगा। श्री मोदी ने कहा कि कवि सावरकर महान समाज सुधारक भी थे और उन्होंने अपने लेखन से लोगों में आजादी की अलख जगाई थी।
इस बीच लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज नई दिल्ली में संसद भवन में सांसदों की ओर से स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को पुष्पांजलि अर्पित की। गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सूचना और प्रसारण मंत्री अरूण जेटली और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने भी वीर सावरकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।