उत्तर प्रदेश में नैस्ले के उत्पाद मैगी में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर नैस्ले इंडिया के खिलाफ कल बाराबंकी की एक अदालत में मामला दर्ज कराया गया। शिकायत बाराबंकी के खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह ने दर्ज कराई है। शिकायत शनिवार को मंजूर कर ली गई। अदालत ने नैस्ले इंडिया और खुदरा विक्रेता-ईज़ीडे सहित पांच कम्पनियों से मामले के सिलसिले में एक जुलाई को पेश होने को कहा है। बाराबंकी में खाद्य सुरक्षा प्रभारी वी.के. पांडेय ने मामले की पुष्टि की।
इस बीच, शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के चार दलों ने लखनऊ में और नमूने लेने का काम जारी रखा और अलग अलग इलाकों की दुकानों से मैगी के पैकेट इकट्ठा किए।