बीसीसीआई की चेन्नई में आपात बैठक बुलाई जा रही

बीसीसीआई की कार्यकारी समिति की कल चेन्नई में आपात बैठक बुलाई जा रही है। ये बैठक आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद गुरूनाथ मयप्पन के कथित रूप से शामिल होने के कारण श्रीनिवासन के त्यागपत्र की मांग के बीच बुलाई गई है। बीसीसीआई के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों के त्यागपत्र के बाद बोर्ड के और अधिकारियों के इस्तीफे देने की धमकी के बाद ये बैठक बुलाई जा रही है। आईपीएल अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने इस बात की पुष्टि की है कि एन श्रीनिवासन ने कार्यकारी समिति की आपात बैठक बुलाई है।मिस्टर जेटली ने बताया वह ठीक है और मैंने सुना है ऐसा कि मिस्टर श्रीनिवासन ने कल वर्किंग कमिटी की मीटिंग बुलाई है और उसमे कोई घोषणा होने की संभावना है। मुझे लगता है कि कल तक आप लोगों को इंतजार करना चाहिए। आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोपों के कारण मयप्पन की गिरफ्‌तारी के बाद बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को पद छोड़ने के लिए बहुत दबाव डाला जा रहा है। श्रीनिवासन ने ये कहते हुए अपने पद से त्यागपत्र देने से इन्कार किया कि तीस सदस्यों की कार्यकारी समिति के किसी भी सदस्य ने उनके त्यागपत्र की मांग नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *