मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 3 जून को 28वें सतना जिले में 24X7 बिजली की शुरूआत बीटीआई ग्राउण्ड, सतना में दोपहर 12 बजे करेंगे। इस मौके पर उपभोक्ता जागृति तथा पंचायत सम्मेलन भी होगा। अभियान के माध्यम से 27 जिले, जबलपुर, मण्डला, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, बुरहानपुर, भोपाल, बालाघाट, रतलाम, धार, अलीराजपुर, श्योपुर, पन्ना, मंदसौर, रीवा, होशंगाबाद, राजगढ़, उज्जैन, शिवपुरी, खण्डवा, हरदा, बैतूल, खरगोन, सिंगरौली, नीमच, शाजापुर तथा टीकमगढ़ में 24X7 बिजली की सुविधा उपलब्ध करवाई जा चुकी है।