इंदरजीत सिंह ने 21वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पहले दिन पुरूषों की गोलाफेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला। चीन में चल रही इस प्रतियोगिता में इंदरजीत ने 20 दशमलव चार एक मीटर दूर गोला फेंककर रिकार्ड के साथ पीला तमगा जीता। इससे पहले एम आर पूवम्मा ने महिलाओं के 400 मीटर फाइनल्स में प्रवेश किया।