गुजरात में खाद्य और औषधि नियंत्रण प्रशासन ने मैगी नूडल्स के 39 नमूने इक्ट्ठे किए हैं और इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना सरकार ने भी मैगी नूडल्स के नमूने प्रयोगशाला भेजने का फैसला किया है। केरल सरकार ने मैगी नूडल्स की बिक्री पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया है इस बीच, सेना ने आज शाम एक परामर्श जारी कर अपने अधिकारियों और जवानों से मैगी नूडल नहीं खाने के लिए कहा है। सभी सैनिक कैन्टिनों से अगले आदेश तक मैगी के मौजूदा स्टॉक को अलग रखने को भी कहा गया है।