स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चिकित्सा अधिकारी के 1896 डॉक्टर की भर्ती : M.P.

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चिकित्सा अधिकारी के 1896 पद हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों के लिये ऑनलाइन आवेदन-पत्र 15 जून से 14 जुलाई 2015 तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से जमा किये जायेंगे।

विस्तृत विज्ञापन रोजगार और निर्माण समाचार-पत्र के 15 जून 2015 के अंक में प्रकाशित होगा। यह आयोग की वेबसाइट www.mppsc.nic.in तथा www.mppsc.com पर भी उपलब्ध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *