नेस्ले इंडिया ने मैगी नूडल्स पर देशभर में रोक लगाने के भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण के आदेश के विरोध में उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। बंबई उच्च न्यायालय आज मैगी नूडल्स की निर्माता नेस्ले इंडिया की याचिका पर सुनवाई करेगा।
याचिका में महाराष्ट्र के खाद्य और औषधि प्रशासन तथा भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण के आदेश की न्यायिक समीक्षा की मांग की गई है। कंपनी ने खाद्य सुरक्षा और मानक कानून 2011 की व्याख्या की भी अपील की है।